भारतीय क्रिकेट टीम 2027 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप (Men’s Cricket World Cup) के लिए तैयारियों में जुट गई है। BCCI वनडे के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में जुटी हुई है। ऐसे में वह खिलाड़ियों को अभी से फिट रहने और जबरदस्त ट्रेनिंग की सलाह दे रहा है। BCCI ‘ब्रोंको टेस्ट’ लेकर आ रही है, जिससे खिलाड़ियों की फिजिकल हेल्थ के बारे में पता चलेगा। यह टेस्ट हर खिलाड़ी को पास करना होगा।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा है कि ‘ब्रोंको टेस्ट’ रोहित के लिए बहुत मुश्किलें पैदा कर देगा। तिवारी ने एक निजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि इस टेस्ट का मकसद रोहित को 2027 वर्ल्ड कप से बाहर रखने के मकसद से शुरू किया जा सकता है। वहीं उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट कोहली को आगामी वनडे विश्व कप की प्लानिंग से बाहर रखना बहुत ही मु्श्किल होगा, लेकिन मुझे संदेह है कि वे प्लानिंग में रोहित को शामिल करेंगे। खैर तिवारी का बयान कितना सच साबित होगा ये तो वर्ल्ड कप होगा तब ही पता चलेगा।
लेकिन अब सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे या फिर उनसे इस फॉर्मेट की भी कप्तानी छीन ली जायेगी? अगर वह कप्तान नहीं रहते है तो किस खिलाड़ी को वनडे टीम की कमान मिलेगी, तो चलिए जानते है।
शुभमन गिल
गिल के पास अभी टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर शानदार कप्तानी का नमूना पेश किया। वह भारत को सीरीज तो नहीं जीता पाए लेकिन ड्रॉ कराने में कामयाब जरूर रहे। इस टेस्ट सीरीज से उन्होंने साबित कर दिया कि वह कप्तानी के दबाव में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते है।
श्रेयस अय्यर
हाल ही एशिया कप 2025 भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि उन्होंने इस साल टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छी कप्तानी और बल्लेबाजी की थी। लेकिन उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं वनडे में उनके प्रदर्शन को देखते हुए कप्तानी भी दी जा सकती है। क्योंकि BCCI दोनों फॉर्मेट का भार शुभमन गिल को नहीं देना चाहती। इसकी लिए तो सूर्यकुमार यादव को टी20 की कमान दी।
यह भी पढ़े : Rahul Vaidya ने कहा “मुझे ब्लॉक किया और विराट कोहली के फैन उनसे भी बड़े जोकर हैं”
सूर्यकुमार यादव
एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे है। वह इस फॉर्मेट के सबसे परफेक्ट खिलाड़ी भी है। सूर्यकुमार को वर्ल्ड कप 2023 भारतीय टीम में जगह मिली थी। लेकिन वह उम्मदा प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में उनका वनडे करियर में भी कुछ प्रदर्शन नहीं रहा।
यह भी पढ़े : यह खूबसूरत मॉडल Shreyas Iyer को मान चुकी है अपना पति….कहा – मैं उनके बच्चों की मां
