Olympics 2024: विनेश फोगाट ने जीत से दिया देश के सिस्टम को जवाब

Vinesh Phogat

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने फाइनल में जगह पक्की कर इतिहास रच दिया। वह पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं, जिन्होंने ओलंपिक के महिला कुश्ती के फाइनल में जगह बनाई। विनेश ने इस जीत के साथ ही अपना सिल्वर पदक पक्का कर लिया है, बल्कि अब वो गोल्ड जीतने से महज एक कदम दूर हैं।

साक्षी से आगे निकलीं विनेश

साक्षी मलिक ने साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। लेकिन अब विनेश उनसे आगे निकल चुकी हैं। विनेश ने फाइनल में जगह बनाने के साथ ही अब अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

- Advertisement -

देश के सिस्टम को दिया जवाब

बजरंग, विनेश और पूर्व ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ पिछले साल की शुरुआत में दिल्ली में लंबे धरने का नेतृत्व किया था।

वहीं बजरंग पुनिया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की। उन्होंने चार बार की विश्व चैम्पियन और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन को हराया। उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन (कांस्य पदक विजेता) को हराया।’’

WATCH: ढोल की ताल पर जमकर नाचे रोहित और सूर्यकुमार

- Advertisement -

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मगर एक बात बताऊं, ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी, ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी. ये लड़की दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश में ‘सिस्टम’ से हार गई थी।’’

https://twitter.com/BajrangPunia/status/1820871612104896624

Related Post

TAGGED: