Asia Cup 2025 के लिए मोहम्मद कैफ और हरभजन ने चुनी टीम इंडिया XI

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और हरभजन सिंह ने आगामी एशिया कप (Asia Cup) 2025 के लिए अपनी संभावित टीम चुनी है। BCCI की नजर भी इस टीम पर हो सकती है।

Asia Cup 2025 के लिए मोहम्मद कैफ और हरभजन ने चुनी टीम इंडिया XI

एशिया कप (Asia Cup) 2025 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष है। ऐसे में किसी भी समय टूर्नामेंट के लिए BCCI टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। लेकिन उससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपनी संभावित टीम चुनी है।

मोहम्मद कैफ ने एशिया कप 2025 के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन

कैफ ने अपनी टीम में सूर्य कुमार यादव को कप्तान बनाया और शुभमन गिल को टीम से बाहर रखा। उन्होंने तूफानी बल्लेबाज सैमसन, अभिषेक और तिलक को टॉप आर्डर में बल्लेबाजी के लिए चुना है। जबकि गेंदबाजी में कुलदीप, अर्शदीप और बुमराह को शामिल किया है।

- Advertisement -

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्ना, सूर्य कुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह

हरभजन सिंह की प्लेइंग इलेवन

भज्जी ने एशिया कप के 17वें सीजन के लिए भारतीय स्क्वाड को चुना है। उन्होंने अपनी टीम अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। हरभजन ने भी सूर्य कुमार यादव को कप्तान चुना लेकिन ऋषभ पंत के चोटिल होने के बावजूद भी उन्हें टीम रखा है। वहीं उन्होंने रियान पराग को शामिल कर सबको हैरान कर दिया।

यशश्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्य कुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, सिराज

- Advertisement -

बता दें, एशिया कप में भारत ग्रुप ए में शामिल है। पहला मैच यूएई के साथ होने के बाद भारत का अगला मैच पाकिस्तान के साथ होगा, जो 14 सितंबर को खेला जायेगा। भारीय टीम का शेड्यूल इस प्रकार है –

  • 10 सितंबर: बनाम यूएई (दुबई)
  • 14 सितंबर: बनाम पाकिस्तान (दुबई)
  • 19 सितंबर: बनाम ओमान (अबू धाबी)

यह भी पढ़े: UPT20 League 2025 का शेड्यूल और कैसे देखें सभी मैच

Related Post