Asia Cup: भारतीय गेंदबाजी के सामने पाक बल्लेबाज पस्त, रनों के लिए तसरे

Team India

Asia Cup 2025 IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सबसे हाई टेंशन मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजी के आगे बैकफुट पर नजर आई है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को127 रनों पर रोक दिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन साहिबज़ादा फरहान (40) शाहीन अफरीदी (33*) ने बनाए।

वहीं भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव (3), जसप्रीत बुमराह (2), अक्षर पटेल (2), हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

- Advertisement -

पुरे मैच में ऐसा लग रहा जैसे सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी पहले करने का फैसला गलत ले लिया हो। इसका खामियाजा अब कहीं हार कर ना चुकाना पड़े।

भारत की प्लेइंग 11 – भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11 – पाकिस्तान- साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

- Advertisement -

Related Post