पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सभी मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब और आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो श्रीलंका में खेलेगी। ऐसे में उसके पास मैदानों को परखने का ज्यादा मौका मिलेगा। इस बार पीसीबी ने टीम में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दिया है। इसलिए कोई भी खिलाड़ी कभी भी अपना जलवा दिखा सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा 23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा मोहम्मद नफे (Khawaja Mohammad Nafay) की हो रही है।
ख्वाजा मोहम्मद नफे पाकिस्तान प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखा चुके है। वह लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते है। उनकी बल्लेबाजी की कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी भी गेंदबाज के खिलाफ तूफानी पारी खेल सकते है। लेकिन हम आपको यहां T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 बताने जा रहे है।
T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की बेस्ट प्लेइंग 11
- सईम अयूब (बल्लेबाज)
- फखर जमान (बल्लेबाज)
- साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर बल्लेबाज)
- ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर बल्लेबाज)
- सलमान अली आगा (कप्तान/बल्लेबाज)
- मोहम्मद नवाज (ऑलराउंडर)
- शादाब खान (ऑलराउंडर)
- अबरार अहमद (गेंदबाज)
- शाहीन शाह अफरीदी (गेंदबाज)
- नसीम शाह (गेंदबाज)
- मोहम्मद सलमान मिर्जा (गेंदबाज)
बाबर आजम को प्लेइंग 11 से क्यों नहीं रखा बाहर ?
हमारे क्रिकेट एक्सपर्ट ने बाबर आजम के वर्तमान टी20 प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखने का फैसला किया है। बीबीएल 15 में बाबर रन बनाने के लिए झुझते नजर आये। वहीं हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें मौका दिया गया, लेकिन उसका बड़ा फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने 20 गेंदों पर एक चौके और छक्के की मदद से 24 रन बनाये।
बाबर के अलावा हमने उस्मान खान और उस्मान तारिक को बाहर रखा है। उस्मान तारिक पिछले कुछ दिनों से अपने चकर एक्शन के चलते में बने हुए है। उनकी जगह शादाब खान को टीम में शामिल किया है।
यह भी पढ़े : T20 World Cup 2026 में कैसी होगी भारत की बेस्ट प्लेइंग 11
फखर जमान पर रहेगी नजर
पाकिस्तान टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी फखर जमान पर हर किसी की नजर रहेगी। फखर जमान का यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप भी हो सकता है। ऐसे में उनसे बेहतर प्रदर्शन की ज्यादा उम्मीद रहेगी।
पाकिस्तान स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच
- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स: सुबह 11:00 बजे, 7 फरवरी (कोलंबो)
- पाकिस्तान बनाम USA: शाम 7:00 बजे, 10 फरवरी (कोलंबो)
- पाकिस्तान बनाम भारत: शाम 7:00 बजे, 15 फरवरी (कोलंबो)
- पाकिस्तान बनाम नामीबिया: दोपहर 3:00 बजे, 18 फरवरी (कोलंबो)
