T20 WC 2026: पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया

Pakistan Cricket Team

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर जीत से टूर्नामेंट में शुरुआत कर दी है। पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी उतरी पाकिस्तान टीम ने नीदरलैंड को 147 रनों को रोक दिया। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्ज़ा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद नवाज़, अबरार अहमद और सैम अयूब को दो-दो सफलता मिली।

- Advertisement -

लक्ष्य पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत साहिबज़ादा फरहान और सैम अयूब ने काफी शानदार की। लेकिन 27 के स्कोर पर सैम अयूब (24) के रूप पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा। उनके बाद सलमान आगा (12) का विकेट 53 के स्कोर पर गिरा। आज एक बार फिर बाबर आजम (15) रन नहीं बना आये और टीम को 98 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।

यह भी पढ़ें : ICC को पाक PM ने दिया बड़ा झटका, कहा – हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे

98 के स्कोर पर पाकिस्तान के दो बड़े विकेट गिरे। एक समय पाकिस्तान टीम के हाथो से मैच निकल गया था। लेकिन फहीम अशरफ ने 19वें में 3 छक्के जड़कर मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने इस ओवर में 22 रन टीम के लिए जोड़े। अंतिम ओवर में उन्होंने चौका मारकर टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई।

- Advertisement -

स्कोर कार्ड

  • नीदरलैंड – 147/10 (19.5)
  • पाकिस्तान – 148/7 (19.3)
  • प्लेयर ऑफ़ द मैच – फहीम अशरफ

पाकिस्तान XI : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

नीदरलैंड XI : माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन,
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) (विकेटकीपर), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

Related Post