ईशान किशन ने तूफानी पारी से खटखटाया टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का दरवाजा

ईशान किशन ने तूफानी पारी से खटखटाया टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का दरवाजा

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला झारखंड और हरियाणा के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला रहा है। इस खिताबी मैच में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने 45 गेंदों पर शतक जड़ दिया। उन्होंने 49 गेंदों पर 10 छक्के और 6 चौके की मदद से 101 रन बनाए। ईशान की इस पारी की अब चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। फैंस का कहना है कि उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में मौका देना चाहिए।

जी हाँ, ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इस पारी से एक बार फिर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। वह लंबे से टीम में वापसी का इंतजार कर रहे है। ऐसे में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने आप को साबित करने की कोशिश की है।

- Advertisement -

गिल की ले सकते है जगह

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल में बल्ले से कुछ प्रइर्शन नहीं कर पा रहे। वह साउथ अफ्रीका के सीरीज में रन बनाने के लिए झुझते नजर आये है। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम साबित हो रहे है। ऐसे में सेलेक्टर्स ईशान किशन के नाम पर विचार कर सकती है। अगर टीम में उन्हें जगह मिलती है तो वह अभिषेक शर्मा के साथ तेजी से रन बनाने की ताकत रखते है।

यह भी पढ़े: IND vs SA लखनऊ मैच:  गेहूं बेचकर खरीदा था टिकट, मेरे पैसे वापस करो….

वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल की बात करें तो हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बेहद ही गलत साबित हुआ। झारखंड ने ईशान किशन के शतक और कुमार कुशाग्र की 81 रनों की तूफानी पारी के बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 262 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया।

- Advertisement -

Related Post

TAGGED: