एशिया कप 2025 को लेकर अभी कुछ भी साफ़ नहीं हो पा रहा है। बीसीसीआई टूर्नामेंट को लेकर भारतीय सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। अगर सरकार की तरफ से कोई साफ संदेश नहीं मिला तो भारत टूर्नामेंट से बाहर रह सकता है।
ACC को होगा बड़ा नुकसान
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) 5 सितंबर से टूर्नामेंट का आयोजन करने पर विचार कर रहा है। अगले कुछ दिन में तस्वीर साफ़ हो जाएगी। लेकिन भारत की भागीदारी सरकारी मंजूरी पर निर्भर है। ऐसे में अगर भारत टूर्नामेंट से बाहर रहता है तो ACC को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। टीवी प्रायोजक से लेकर हर कोई भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ही विज्ञापनों में बड़ी रकम हासिल कर पाते हैं। जिससे इसका सीधा फायदा ACC को मिलता है।
भारत-पाक के बीच तनाव का Asia Cup 2025 पर असर
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिको की जाने चली गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में सरक़ार ने भारत में पाकिस्तानी कलाकार और सोशल मीडिया अकाउंट, यूट्यूब चैनल आदि को बैन कर दिया।
[WATCH] कुलदीप यादव ने Rinku Singh को जड़ दिए दो थप्पड़
ACC बैठक में होगा अंतिम फैसला
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट को लेकर ACC बैठक करने वाला है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बैठक के बाद टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी, स्थान और प्रारूप पर वार्ता होगी।
