कैसे देखें WCL 2025, हर मैच की फ्री में अपडेट

कैसे देखें WCL 2025, हर मैच की फ्री में अपडेट

जिसे क्रिकेट का शौक लग जाये वह फिर उम्र नहीं देखता। ऐसा ही कुछ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 में देखने को मिल रहा है। इस टूर्नामेंट में खेलने वाले क्रिकेटरो ने भले ही रिटायरमेंट ले लिया हो लेकिन शौक अभी भी पुराने अंदाज जैसा ही है। जी हाँ, WCL में दुनियाभर के क्रिकेट लीजेंड्स को क्रिकेट खेलते हुए देखने का एक बार फिर मौका मिल रहा है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की शुरुआत 18 जुलाई से हुई। टूर्नामेंट 2 अगस्त तक बर्मिंघम सहित अलग-अलग शहरों में खेला जायेगा। इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 15 मैच खेले जाएंगे। जिनका आनंद आप घर बैठे भी ले सकते है।

- Advertisement -

यह भी पढ़े : जानिए कैसी है Emirates Old Trafford Manchester की पिच और मौसम

कैसे देखें WCL 2025

WCL की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स फैनकॉड एप (Fancode) और वेबसाइट के पास है। इस एप की मदद से आप दुनियाभर में टूर्नामेंट का आनंद मोबाइल और टीवी पर ले सकते है। इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा।

भारत में कैसे देखें WCL 2025

भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड के मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टास स्पोर्ट्स 1 HD हिंदी पर देख सकते हैं।

- Advertisement -

हाइलाइट्स का विकल्प भी मौजूद

Fancode app पर मैच छूटने पर हाइलाइट्स देखकर मैच की पूरी जानकारी ले सकते है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी Fancode मैच बेस्ट मूमेंट की क्लिप साझा करता है।

Related Post