BBL 15: 20 साल के ओली पैटरसन हैट्रिक बनाने से चुके, बाबर और फिलिप को किया आउट

Ollie Patterson

बिग बैश लीग (BBL) का 15वां सीजन खेला जा रहा है। इस सीजन में आये दिन मैचों में जबरदस्त कारनामे देखने को मिल रहे है। अब हाल ही में 20 साल के युवा तेज गेंदबाज ओली पैटरसन (Ollie Patterson) हैट्रिक बनाने से चुक गए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर क्रिकेट जगत के सबसे शानदार बल्लेबाज बाबर आजम और जोश फिलिप को आउट किया और हैट्रिक पर थे, लेकिन अगली गेंद पर विकेट नहीं ले पाए। अब क्रिकेट जगत में पैटरसन की घातक गेंदबाजी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

BBL का 24वां मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला गया। सिडनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ब्रिस्बेन को 114 रनों पर रोक दिया। जवाब में सिडनी ने 18.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया और 3 विकेटों से शानदार जीत दर्ज की।

- Advertisement -

इसी मैच में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलते हुए 20 साल के ओली पैटरसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो गेंदों पर दो बड़े विकेट झटके। लेकिन वह एक रिकॉर्ड बनाने से चुक गए, जिसकी चर्चा अब क्रिकेट जगत में हो रही है। उन्होंने अपने 3.4 ओवर के स्पेल में 32 रन देकर 2 विकेट झटके। पैटरसन ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से बाबर आजम और जोश फिलिप को पवेलियन की राह दिखाई।

यह भी पढ़े : India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कौन है ज्यादा मजबूत?

Oli Patterson T20 Stats

  • मैच – 3
  • विकेट – 4
  • औसत – 22.00
  • इकोनॉमी – 9.10
  • सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन – 2/32

- Advertisement -

Related Post