एक पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार कर रहा है। वहीं दूसरी भारत ने कोलंबो जाने की तैयारी कर ली है। जी हाँ, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमारी फ्लाइट टिकटे बुक हो चुकी है। हम खेलने जा रहे है।
सूर्यकुमार ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से ‘ना’ नहीं कहा, उन्होंने ‘ना’ कहा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल के अनुसार हम दिल्ली के बाद कोलंबो जा रहे हैं और टिकटें बुक हो गई हैं।
जानकारी में बता दे, पाकिस्तान सरकार ने टीम के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से पहले भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच बहिष्कार किया। इसके बाद कोलंबो रवाना होने से पहले टीम के कप्तान सलमान अली आग़ा ने कहा कि हम टूर्नामेंट में तीन मैच खेल रहे है। यह हमारा फैसला नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते।
यह भी पढ़े : ICC को पाक PM ने दिया बड़ा झटका, कहा – हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे
वहीं पाकिस्तान प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने हाल ही में कैबिनेट मीटिंग में एक बयान देते हुए यह साफ किया कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, “हमने टी20 वर्ल्ड कप के बारे में साफ़ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। हमने इस पर ध्यान से विचार करने के बाद यह रुख अपनाया है और इसे सही फैसला बताया। खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम बांग्लादेश के साथ खड़े है और ये काफी यह फैसला है।
