ICC Men’s T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज अभी जबरदस्त फॉर्म में है। क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि भारत टूर्नामेंट के फाइनल में जरूर पहुंचेगा। लेकिन इससे पहले हम आपको बता दे, भारत के पांच बल्लेबाज किसी भी टीम के ऊपर काल बनकर टूटने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले। तो चलिए जानते है उन जबरदस्त बल्लेबाजों के बारे में –
अभिषेक शर्मा
टीम इंडिया के ओपनर और सबसे खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सभी जबरदस्त फॉर्म में है। अभिषेक एक ऐसे बल्लेबाज है, जो ये नहीं देखते सामने कौन गेंदबाज है। उनका मकसद गेंद को बाउंड्री लाइन से बाहर भेजना रहता है। उनकी तूफानी बल्लेबाजी से अब दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज भी खौफ खा रहे है। खौफ खाएंगे भी क्यों नहीं आखिर उन्हें तैयार भी युवराज सिंह ने किया है।
ईशान किशन
अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन से भी बचना किसी गेंदबाज का काफी मुश्किल है। किशन इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। उन्होंने भी गेंदबाजों को इज्जत देना बंद कर दिया है। वो अब चौके और छक्कों में बात करने लगे है।
सूर्यकुमार यादव
कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरकार अपने पुराने अवतार में वापस आ गए है। सूर्यकुमार भी किसी भी गेंदबाज की लय बदलने में समय नहीं लगाते। ऐसे में वह भी खतरनाक साबित हो सकते है।
शिवम दुबे
ये भाई साहब अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तरह चौके और छक्कों में बात करते है। इन दिनों दुबे भी गेंदबाज में कोई फर्क नहीं कर रहे। वह मिडिल आर्डर में भारत को शानदार मजबूती दे रहे है।
यह भी पढ़े : T20 World Cup 2026 में कैसी होगी भारत की बेस्ट प्लेइंग 11
हार्दिक पांड्या
इन भाई साहब के बारे में क्या ही कहना। हार्दिक पांड्या अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट जगत में जाने जाते है। वह अपना रोल निभाने में कभी पीछे नहीं रहते। ऐसे में वह किसी भी गेंदबाज की लय बिगाड़ने की काबिलियत रखते है। हार्दिक मिडिल आर्डर में तेजी से बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है।
यह भी पढ़े : संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेइंग 11 टीम का हिस्सा होंगे या नहीं
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन
