आज तय होगा संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेइंग 11 टीम का हिस्सा होंगे या नहीं

Sanju Samson

ICC Men’s T20 World Cup 2026 शुरू होने में मात्र 10 दिन शेष बचे है। सभी टीमों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। लेकिन भारतीय टीम की परेशानी एक खिलाड़ी के चलते बढ़ती जा रही है। जी हाँ, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (sanju samson) की खराब फॉर्म के चलते टीम के टॉप आर्डर को काफी नुकसान हो रहा है। खबरों के अनुसार, संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में भारत की प्लेइंग 11 टीम का हिस्सा मुश्किल ही रहे। इसका फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकि बचे दो मैचों से तय होगा।

अब तक संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप नजर आये है। वह तीन मैचों में कुल 16 रन बना पाए है। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान और सेलेक्टर्स उनकी फॉर्म को लेकर चिंता में है। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकि बचे दो मैचों उनके फॉर्म में कोई सुधार नहीं आया तो वह शायद ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत की प्लेइंग 11 टीम का हिस्सा रहे। उनकी किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।

- Advertisement -

टी20 में संजू सैमसन का करियर

सैमसन का टी20i करियर अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने 55 मैचों में 147.6 की स्ट्राइक रेट से 1048 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 3 अर्धशतकीय पारी भी खेली है।

यह भी पढ़े :  23 साल के ख्वाजा नफे को पाकिस्तान की T20 World Cup टीम में मिली जगह…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन

- Advertisement -

Related Post

TAGGED: