Shawn Mendes ने विराट कोहली की जर्सी पहनकर किया शो

shawn mendes ने विराट कोहली की जर्सी पहनकर किया शो

टीम इंडिया के महान खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ती जा रही है। आज उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े सेलेब्रिटी भी जानने लगे है। अब हाल ही में एक जाने माने विदेशी सिंगर ने कोहली की जर्सी पहनकर परफॉरमेंस दी।

अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायक शॉन मेंडेस (Shawn Mendes) भारत दौरे पर है। उन्होंने मुंबई में लोलापालूजा 2025 में विराट कोहली की जर्सी पहनकर शो किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेंडेस को “Stitches” और “Senorita” जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं।

- Advertisement -

कोहली की जर्सी पहनकर परफॉर्म करते देख फैंस हैरान हो रहे गए और फिर ख़ुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर विराट के फैंस उनके इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। बता दे, भारत आज न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेलने जा रहा है।

Related Post

TAGGED: