टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका (AFG vs SA) के बीच काफी रोमांचक हुआ। मुकाबले का नतीजा दो सुपर ओवर में हुआ, जिसमें साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी। मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका ने रयान रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) के शानदार अर्धशतक के दमपर 6 विकेट पर 187 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को टाई करा दिया और आखिरी गेंद तक मैच को लेकर गए। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 84 रन जड़े।
पहला सुपर ओवर
अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। जिसमें अजमतउल्लाह ओमरजाई के बड़े हिट शामिल थे।
- पहली गेंद – 4 रन
- दूसरी गेंद – 6 रन
- तीसरी गेंद – 1 रन
- चौथी गेंद – 1 रन
- पांचवी गेंद – 4 रन
- छठी गेंद – 1 रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम को ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रेविस के रूप झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये स्टब्स ने आखिरी तीन गेंदों पर 10 रन बनाकर फिर मुकाबला टाई करवा दिया।
- पहली गेंद – 1 रन
- दूसरी गेंद – 6 रन
- तीसरी गेंद – ब्रेविस आउट
- चौथी गेंद – 4 रन
- पांचवी गेंद – कोई रन नहीं
- छठी गेंद – 6 रन
यह भी पढ़े: IND vs PAK: भारत के गेंदबाजों को साहिबज़ादा फरहान की खुली चुनौती
दूसरा सुपर ओवर
इस बार साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मिलर और स्टब्स ने मिलकर 23 रन जड़ दिए।
- पहली गेंद – 6 रन
- दूसरी गेंद – 1 रन
- तीसरी गेंद – 2 रन
- चौथी गेंद – 6 रन
- पांचवी गेंद – 6 रन
- छठी गेंद – 2 रन
24 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी और ओमरजाई को भेजा। लेकिन स्ट्राइक नबी को दी और केशव महाराज गेंदबाजी के लिए। नबी दो गेंद खेलकर बिना रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद गुरबाज़ ने लगातार तीन छक्के जड़े। अंतिम गेंद पर अफगानिस्तान को जीत के लिए 6 रन जरूरत थी, लेकिन गुरबाज़ मिलर को कैच थमा बैठे।
- पहली गेंद – 0 रन
- दूसरी गेंद – आउट
- तीसरी गेंद – 6 रन
- चौथी गेंद – 6 रन
- पांचवी गेंद – 6 रन
- छठी गेंद – वाइड (1 रन)
- छठी गेंद – आउट
नबी को भेजकर अफगानिस्तान ने की गलती
अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी को दूसरे सुपर ओवर में भेजकर सबसे बड़ी गलती की। जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे गुरबाज़ को भेजना चाहिए था। क्योंकि गुरबाज़ ने अफ्रीका के खिलाफ 84 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।
यह भी पढ़े: कैसे हुई स्टीव स्मिथ की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री ?
फारूकी ने भी की बड़ी गलती
लक्ष्य का पीछा कर रही अफगानिस्तान टीम को 20 ओवर की चौथी गेंद पर जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी। नूर अहमद और फजलहक फारूकी क्रीज पर थे। वहीं स्ट्राइक नूर के पास थी। रबाडा की गेंद पर नूर ने शानदार कवर की तरफ शॉर्ट खेला, लेकिन नॉन स्ट्राइक पर खड़े फारूकी रन के लिए काफी लेट दौड़े और वह दूसरा रन पूरा नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्हें रन आउट होना पड़ा। इसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया। अगर फारूकी समय पर रन के लिए क्रीज से निकल जाते तो अफगानिस्तान मुकाबला जीत जाती।
