ICC Men’s T20 World Cup 2026 का 16वां मुकाबला श्रीलंका और ओमान के बीच खेला गया। इसके मैच में ओमान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बेहद ही गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 225 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज ओमान के गेंदबाजों के ऊपर कहर बनकर टूट पड़े।
कुसल मेंडिस (61), पवन रथनायके (60) और दासुन शनाका (50) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े। कप्तान दासुन शनाका ने मात्र 20 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। उन्होंने ओमान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वहीं अंतिम ओवर में कामिंडु मेंडिस ने 7 पर 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 रन जड़ दिए। जवाब में ओमान टीम 120 रनों पर सिमट गई और 105 रनों के बड़े अंतर श्रीलंका ने मुकाबला जीत लिया।
यह भी पढ़े: कैसे हुई स्टीव स्मिथ की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री ?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े स्कोर
श्रीलंका ने इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़े स्कोर का नाम दर्ज कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी टीम के नाम था।
- श्रीलंका – 225/5 (20) बनाम ओमान
- साउथ अफ्रीका – 213/4 (20) बनाम कनाडा
- स्कॉटलैंड – 207/4 (20) बनाम इटली
यह भी पढ़ें : इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, नेपाल को 10 विकेटों से हराया
Sri lanka vs Oman Playing 11
श्रीलंका टीम : पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना
ओमान टीम : आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सुफ़यान महमूद, नदीम खान, शाह फ़ैसल, जय ओडेड्रा
