ICC Men’s T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया टीम काफी बुरे दौर से गुजर रही है। टीम के लगातार खिलाड़ी चोट के चलते बाहर होते जा रहे है। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के बाद अब कप्तान मिचेल मार्श चोटिल हो गए है। मिचेल टूर्नामेंट में आयरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल पाए। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैकअप के रूप स्टीव स्मिथ को बुलाया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श को लेकर कहा कि वह ग्रोइन इंजरी से झूझ रहे है। प्रैक्टिस के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। स्कैन में कंफर्म हुआ कि उन्हें आराम की जरूरत है। ऐसे में स्टैंडबाय खिलाड़ी स्टीव स्मिथ बुलाया गया है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला ज़िम्बाम्ब्वे से 13 फरवरी और श्रीलंका से 16 फरवरी को खेला जाना है।
स्मिथ शानदार फॉर्म में
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) टीम के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल में मुकाबला साल 2024 में खेला था। लेकिन हाल ही में उन्होंने बिग बैश लीग 2025-26 के सीजन में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उन्हें मौका मिला तो वह बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते है।
यह भी पढ़े: SA vs AFG: इस एक गलती की वजह से हारा अफगानिस्तान… कौन है वो विलेन?
दो खिलाड़ी हो चुके है बाहर
कंगारू टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के रूप में दो बड़े झटके लग चुके है। ऐसे में टीम नहीं चाहती कि कोई अन्य खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो। अभी तो ऑस्ट्रेलिया टीम को पूरा टूर्नामेंट खेलना है।
